नोनहरा : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम





नोनहरा। थानाक्षेत्र नगवा नवपुरा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहम्मदाबाद के टड़वा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय बिंद पुत्र रामायण बिंद किसी काम से गाजीपुर गया था और लौटकर अपने घर जा रहा था। अभी वो नगवा नवपुरा में ही था कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : अति प्राचीन शिव मंदिर पर बनेगा भव्य गुंबद, ग्रामीणों के सहयोग से निर्माण कार्य की रखी गई आधारशिला
नोनहरा : कमरे के बाहर सोते रह गए परिजन और अंदर छोटे बेटे ने लगा लिया फंदा, मचा कोहराम >>