जंगीपुर : चौथे मंजिल के छत की ढलाई कर रहा मजदूर सीधे गिरा नीचे, मौत के बाद मचा कोहराम


जंगीपुर। थानाक्षेत्र के देवकठिया में छत की ढलाई के दौरान वहां काम कर रहा एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद साथी मजदूरों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को पीएम को भेजा गया। गांव निवासी लालचंद यादव अपने मकान में चौथे तल पर छत की ढलाई करा रहा था। उसी कार्य में मजदूर के रूप में अंतू यादव लगा हुआ था। इस बीच काम के दौरान वो असंतुलित होकर सीधे नीचे आ गिरा। जिसमें उसके सिर सहित सभी हिस्सों में गंभीर चोट लगी। ये देखकर वहां हड़कंप मच गया। साथी मजदूरों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।