सैदपुर : 2027 में अखिलेश तभी मुख्यमंत्री बनेंगे, जब हर घर तक कार्यकर्ता पहुंचाएंगे उनकी बात - खेदन सिंह यादव





सैदपुर। नगर के रौजाद्वार स्थित वार्ड 4 में सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सचिव कमलेश सोनकर ने कहा कि जनता सपा की तरफ बहुत उम्मीदों से देख रही है। कहा कि पीडीए केवल एक राजनैतिक रणनीति नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का आंदोलन है। ये समानता, सम्मान और अवसरों की लड़ाई है। प्रदेश सचिव व जिपं सदस्य खेदन सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। क्योंकि सपा व अखिलेश यादव तभी मजबूत बनेंगे, जब हर घर तक उनकी बातें पहुंचेगी। कहा कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है तो सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस मौके पर विस अध्यक्ष कमलेश यादव, नगर अध्यक्ष रामजी सोनकर, रामधनी सोनकर, सुनील यादव, राजेश सोनकर, सुरेंद्र सोनकर आदि रहे। अध्यक्षता रामानंद राम ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : भभौरा मोड़ पर पोल व स्कूली दीवार को तोड़ते सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर
जखनियां : बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ सीपीएम ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा पत्रक, की मांग >>