सैदपुर : ताजपुर मोलना में जेठानी की मौत के बाद देवरानी ने 198 वोट से जीत लिया चुनाव, एक साल के लिए बनी गांव की प्रधान





सैदपुर। ताजपुर मोलना गांव के प्रधान पद के लिए बीते दिनों हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कराई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना पौने 11 बजे तक चली। मतगणना खत्म होने के बाद 580 वोट पाने वाली निशा रंगोली में अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सुशीला देवी को 198 वोटों से हराकर प्रधान पद का ताज पहना। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर 2 बजे स्थानीय निर्वाचन अधिकारी ने निशा रंगोली को विजेता का प्रमाणपत्र दिया। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। ताजपुर मोलना गांव की प्रधान के निधन के बाद उनकी सगी देवरानी निशा रंगोली पत्नी शोभनाथ ने चुनाव लड़ा। उनके खिलाफ सुशीला देवी ने चुनाव लड़ा। मतदान के दौरान गांव के कुल 1769 मतदाताओं में से 1017 ने मतदान किया। इसके बाद आज ब्लॉक में 3 टेबलों पर मतगणना शुरू हुई। जिसमें निशा रंगोली ने शुरू से ही बढ़त बनाई और अंत तक बढ़त बनाये रखी। इस दौरान मतगणना के 3 राउंड खत्म होने के बाद निशा को कुल 580 वोट मिले तो विपक्षी सुशीला को 382 वोट मिले और 55 वोट अवैध हो गए। जिसके बाद निशा को विजेता घोषित किया गया। जिसके बाद उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। इधर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सहित सीओ अनिल कुमार, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव, कोतवाल योगेंद्र सिंह मतगणना खत्म होने तक तैनात रहे। बता दें कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल करीब एक साल बाद खत्म हो जाएगा। जिसके बाद वो कार्यकारी प्रधान के रूप में काम करेंगे। ऐसे में चर्चा है कि निशा रंगोली का ये कार्यकाल करीब एक साल में खत्म हो जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बिरनो : रफ्तार व झपकी के चलते एक झटके में खत्म हो गई 4 जिंदगियां, महाकुंभ से लौट रही चर्चित सांसद की भांजी समेत 4 की मौत, फफक उठे सांसद
सिधौना : शनिवार से बिछुड़न नाथ महादेव धाम में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का होगा महारुद्राभिषेक, तैयारियां पूर्णं >>