भांवरकोल : बेटी की ससुराल में हाईवे किनारे गिरी मिली वृद्ध की लाश, बिना पुलिस को बताए शव ले गए परिजन
![](uploadedPhoto/29739.jpg)
![](uploadedBanner/250.jpg)
भांवरकोल। कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास एनएच 31 किनारे शुक्रवार को तड़के एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी शिनाख्त बलियरियां निवासी 78 वर्षीय गोविंद गुप्ता के रूप में की। जिसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को साथ लेकर चले गए। शुक्रवार की सुबह लोग हाईवे से गुजर रहे थे। तभी वहां सड़क किनारे एक वृद्ध का शव देखा। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इस बीच किसी तरह से वहां पर सुखडेहरा निवासी मोतीचंद गुप्ता पहुंचे और शव देखकर उसकी शिनाख्त अपने समधी गोविंद गुप्ता के रूप में की। बताया कि मेरे पुत्र गणेश गुप्ता की शादी बलियरियां निवासी गोविंद गुप्ता की पुत्री कुसुम गुप्ता के साथ हुई है। बताया कि गोविंद की मानसिक स्थिति कुछ ठीक न होने के चलते बेटी उन्हें ज्यादातर अपने साथ अपनी ससुराल में ही रखती थी। बताया कि वो दिन भर इधर-उधर घूमते रहते थे। बताया कि गुरुवार की शाम को वो घर से निकले थे और आज सुबह उनका शव सड़क किनारे मिला। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन शव को लेकर घर चले गए। इधर घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।