सैदपुर : भुवनेश्वर में तृतीय राष्ट्रीय खेल समारोह में 29 राज्य के खिलाड़ियों के बीच सैदपुर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम





सैदपुर। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में बीते 8 से 10 फरवरी तक एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित तृतीय राष्ट्रीय खेल समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार सर्वाधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जीत के बाद उन्होंने वहां के राज्यपाल हरि बाबू के साथ रात्रि भोजन भी किया। उनके उम्दा प्रदर्शन पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया है। बुधवार को उनके सैदपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्टेडियम में भारत के 29 राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच 100, 200, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती, योगासन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सैदपुर के चंदन यादव ने 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक व अनुज ने 48 किग्रा भारवर्ग में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश के खेल प्रशिक्षक राकेश कुमार चौबे को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशिक्षक का पदक देकर सम्मानित किया गया। टीम प्रबंधक संतोष पासवान के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्वी उत्तर प्रदेश इस पदक को जीतने में कामयाब रहा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों के वापस आने पर पूरे सैदपुर नगर में रोड शो निकालकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान नगर से उनके गांव कोटिसा तक रोड शो किया गया। इसके बाद करमपुर स्टेडियम में भी उनका स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनिकेत सिंह, अंचल अभियान प्रमुख संजय, अंचल के अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित, प्रशिक्षण प्रमुख नीलम चौबे, संच प्रमुख सुचेता सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : आखिरकार कस्बे में बहुर गए जर्जर हो चुके बिजली तारों के दिन, ढाई किलोमीटर तक के तारों को बदलकर किया जा रहा नया
करंडा : मेदनीपुर बाजार में लावारिस हाल में घूमता मिला बच्चा, नहीं बता पा रहा पता >>