देवकली : मुड़वल निवासी विजय प्रताप सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार व महिला बाल विकास आयोग के जिला कार्यकारी अध्यक्ष





देवकली। क्षेत्र के मुड़वल निवासी विजय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के महासचिव डॉ. रविंद्र मिश्र के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया कि वो पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके इस मनोनयन पर उपाध्यक्ष कमलेश यादव, नंदन शर्मा, अच्छेलाल कुशवाहा, डॉ शशिकान्त सिंह, इन्द्रमणि, सुरेश बिन्द, अमरनाथ तिवारी, विजय बहादुर राम आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इससे संगठन और मजबूत होगा व समस्याओ को हल करने मे मदद मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : दो गुटों में टकराव कराने की नीयत से समाजविरोधी तत्व ने तोड़ी संत रविदास की प्रतिमा, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
करंडा : शिवपूजन बाबा के आश्रम पर दर्शन पूजन को उमड़े लोग >>