जखनियां : दिल्ली जीत पर जश्न, प्रमोद वर्मा ने कहा - केजरीवाल के झूठ की हुई हार, नरेंद्र मोदी के सत्य की हुई जीत





जखनियां। दिल्ली में भाजपा की जीत पर जखनियां मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौजा त्रिमुहानी पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत का परिणाम है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ हम जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के शासन से त्रस्त थे। पूरे दिल्ली सहित देश में जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने झूठ फैलाया व भ्रष्टाचार किया, उससे पूरी दिल्ली परेशान थी। आज जनता ने जनादेश देकर उसका अंत कर दिया। प्रमोद वर्मा ने कहा कि झूठ-फरेब और फर्जी वालों की हार व सत्य की विजय हुई है। दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया कि लोगों के हृदय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसते हैं। अब देश में झूठ फरेब और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। अब विकास की राजनीति चलेगी। जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से जी-तोड़ मेहनत किया, वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। आने वाले समय में भी भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम करती रहेगी, यही इस जीत का संदेश है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, प्रशांत सिंह, पीयूष सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, शिव सिंह, अवधेश यति, अरविंद चौहान, प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, सर्वानंद सिंह, मनोज राजभर, विनय सिंह, सुनील सिंह टिंकू, अरविंद प्रजापति, रामाश्रय पांडेय, अनुराग, लक्ष्मण चौहान, अनीता आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : दिल्ली व मिल्कीपुर की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने तहसील मुख्यालय पर मनाया जश्न, कहा - केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत
दुल्लहपुर : महाकुंभ आयोजन व हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला समाज का अराजक तत्व भागने के दौरान गिरफ्तार >>