जखनियां : कई विधानसभाओं में हुआ सपा का पीडीए कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष ने कहा - खतरे में है संविधान, बलिदान देकर करेंगे रक्षा
जखनियां। सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के मीरपुर के दलित बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा धामूपुर, भरतपुर, खेमाजितपुर, जंगीपुर के रसूलपुर कंधवारा, जमानियां के हथौड़ी आदि गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मीरपुर में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम व धामूपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नापाक हरकतों के चलते आज संविधान पर खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते मुल्क के लोकतंत्र, धर्म निरपेक्ष स्वरूप और गरीबों व पिछड़ों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। कहा कि सपा का कार्यकर्ता अपना बलिदान देकर भी देश के संविधान की रक्षा करेगा। कहा कि सपा अम्बेडकर के संविधान पर कतई आंच नहीं आने देगी। कहा कि संविधान है तो गरीब जिन्दा है। संविधान सुरक्षित है तो हमारे हक और अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार संविधान बदलना चाहती है, संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को छीनना चाहती है और देश के गरीबों, पिछड़ों और दलितों को मिलने वाले आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। कहा कि आज देश के नौजवान, गरीब, पिछड़े सरकार के संविधान विरोधी रवैये से पूरी तरह खफा हैं। वो नौजवानों को इसीलिए नौकरी नहीं दे रही है कि इस देश के गरीबों, पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा। इस मौके पर अवधेश यादव, राजेन्द्र यादव, जमुना यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अनिल यादव, सुनील बिन्द, राजू भारती, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, आलोक कुमार, ओमप्रकाश राम, अवधेश यादव, वजीर भारती, फेंकू राम, राजाराम यादव, साधू यादव, विंध्याचल यादव, महातिम यादव, रामलक्षन, राजू आदि रहे।