जखनियां : सेवानिवृत्ति के बाद एडीओ पंचायत को दी गई भव्य विदाई, विदाई समारोह का हुआ आयोजन
![](uploadedPhoto/29526.jpg)
![](uploadedBanner/250.jpg)
जखनियां। कृषि विभाग के एडीओ पंचायत अशोक सिंह कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। राधेश्याम ने कहा कि विदाई का समय दुखद ही होता है। लेकिन कोई भी जिम्मेदार कर्मी सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवानिवृत्त नहीं होता है, बल्कि उस पर जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। क्योंकि अब तक उन्होंने एक विभाग का काम किया और अब उन्हें समाज के लिए काम करना होगा। सराहना करते हुए कहा कि श्री अशोक के कार्य सराहनीय रहे हैं। उनसे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके पश्चात सभी ने उन्हें अंगवस्त्रम्, पुस्तक, छाता, रामचरितमानस आदि देकर विदाई दी। इस मौके पर अजय मिश्र, मन्नन सिंह, विनोद राम, सतीश कुमार, संतोष यादव, वीरेंद्र सिंह, रामभरोस राजभर, पवन यादव, डॉ आमिर खान आदि रहे। संचालन बलवंत कुमार ने किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज