गाजीपुर : बूथ स्तर पर सुना गया पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 118वां संस्करण, जिलाध्यक्ष ने की सराहना





गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियमित मासिक वैचारिक कार्यक्रम मन की बात के 118वें संस्करण का आकाशवाणी प्रसारण रविवार को किया गया। जिसे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने दूरदर्शन, रेडियो, मोबाइल आदि पर देखा व सुना। इसके बाद संगठन के अधिकारिक सरल एप्प पर अपलोड किया गया। इस बार माह के अंतिम रविवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण एक सप्ताह पूर्व ही इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जहूराबाद के सुरवत बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को स्थानीय कार्यकर्ताओं संग सुना। कार्यक्रम की लोगों से सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैभवशाली व्यवहारिकता से पूर्ण नीतिगत आदर्शों का दर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन व विचारों मे दृश्यमान होता है। कहा कि देश की सभी विधाओं, लुप्त होती पौराणिक सभ्यताओं और परम्पराओं, विरासतों सहित विकसित भारत के लक्ष्यों मे निहित समस्त विषयों पर उनका वर्णन भारत के मजबूत दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है। इसी क्रम में मनिहारी प्रथम के बरहट बूथ पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संविधान गौरव अभियान मनाया और वहां की दलित बस्ती में संविधान गौरव अभियान गोष्ठी आयोजित किया। वहां उन्होंने सभी ग्रामीणों के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर के रौजा बूथ पर कार्यक्रम को सुना। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सदर के राजकीय सिटी इंटर कालेज बूथ पर कार्यक्रम को सुना। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने वंशी बाजार, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ पर कार्यक्रम को सुना।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुहम्मदाबाद : 10 फरवरी को मुहम्मदाबाद में होगा माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन, शिक्षकों को किया गया जागरूक
सादात : बाइक को नहीं दिया पास तो बदमाशों ने मौधियां में दुकान में घुसकर सब्जी विक्रेता व उसके बच्चों को पीटा, बर्बाद की हजारों की सब्जियां >>