सैदपुर : मुंसफी में लगे लोक अदालत में अपराध के 201 व सिविल के 8 मामले निस्तारित



सैदपुर। नगर स्थित मुंसफी परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां सिविल जज जूनियर डिविजन विवेक यादव के सामने कुल 201 मामले आए, जिसमें से आपराधिक मामलों के 20 फाइलों में सिविल जज ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई, साथ ही शेष अन्य 181 मामले चालानी से संबंधित थे, जिनमें उन्होंने आरोपियों की बात सुनने के बाद मामूली फाइन लगाकर उनके भी मामलों को खत्म कर दिया। इस दौरान लोक अदालत में सिविल के भी 8 मामले आए, जिनमें दोनों पक्षों की बातें सिविल जज ने सुनीं और उनके बीच समझौता कराया। इस दौरान सभी 8 मामलों में दोनों पक्षों के बीच कुल 12 लाख रूपए में सहमति बनी तो उनके बीच सुलह समझौता कराकर मामलों को खत्म कर दिया गया। इसके बाद सभी मामलों में दोनों पक्षों को नसीहत दिया कि वो आपसी प्रेम के साथ मिलकर रहें। इस मौके पर पेशकार मनीष पांडेय आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज