सैदपुर : विक्रमपुर में अज्ञात अराजक तत्वों ने किसान की साढ़े 300 बोझ कटे गेहूं व ट्रैक्टर को फूंका, राख





सैदपुर। थानाक्षेत्र के विक्रमपुर स्थित दाउदपुर गांव में अराजक तत्वों ने किसान के गेहूं की काटकर रखी गयी पूरी फसल व घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर में आग लगा दिया। जिसके चलते पूरी फसल जलकर राख हो गयी, वहीं ट्रैक्टर का कई हिस्सा जल गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। दाउदपुर निवासी किसान शिवकुमार यादव ने अपने करीब ढाई बीघा खेत में गेहूं बोया था। पक जाने के बाद उसे काटकर अपने खेत में रही करीब साढ़े 300 बोझ बनाकर रखा था। इसके अलावा खेत से करीब 500 मीटर दूर घर के बाहर ही ट्रैक्टर भी खड़ा था। लेकिन बीती रात किसी समय अराजक तत्वों ने पहले खेत में आग लगाया, फिर वहां से 500 मीटर दूर घर के बाहर ट्रैक्टर में आग लगा दी। जिसके कारण गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गयी, वहीं ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा जल गया। सुबह आग देखकर ट्रैक्टर की आग को बुझाया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। कहा कि ये दुर्घटना इसलिए नहीं थी क्योंकि आग लगने के दोनों जगहों में आधा किलोमीटर की दूरी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : भाई-बहन लगने वाले 2 लड़कियों व युवक ने सार्वजनिक रूप से रिश्तों को किया तार-तार, पकड़े जाने के बाद दोनों कर रहीं शादी की जिद
नंदगंज : तेज धूप व लू में राहगीरों को छांव देने वाला विशालकाय पेड़ हुआ धराशायी, लोगों की बची जान >>