शादी के बाद ही दंपति में होती थी कलह, परिवार परामर्श केंद्र ने समझाकर भेजा और अब फंदे पर मिली विवाहिता





शादियाबाद। थानाक्षेत्र के सरायगोकुल गांव में विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरदह के पलही बोगना निवासिनी आरती राजभर 22 पुत्री गुड्डू की शादी 29 मई 2021 को सरायगोकुल निवासी जयहिंद राजभर से हुई थी। ये जयहिंद का ननिहाल था, जहां वो बचपन से ही रहता था और यहीं शादी हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद ही दोनों के बीच कलह होती थी। जिसके चलते आरती ने पूर्व में भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि उक्त मामले में सुलह का रास्ता निकालने के लिए पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र तक मामला गया और दोनों को समझाकर उनकी विदाई कराई गई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद कम नहीं हुआ था। जिसके चलते बुधवार को ही मायके पक्ष के लोग वहां से दोनों को समझाकर आए थे। इस बीच आज उसने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि आरती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि जयहिंद ने सुबह फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जयहिंद के नाना श्रीराम राजभर थाने में होमगार्ड हैं। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित घर के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
पराली से निकली चिंगारी से बंद पड़े स्कूल में लगी आग, जलनिगम का काम करा रही निजी कंपनी व किसान के लाखों रूपए कीमत के सामान जलकर राख >>