देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पड़ा दिल का दौरा, निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर





नंदगंज/देवकली। क्षेत्र के दवोपुर मड़ई गांव के पूर्व प्रधान व देवकली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालचंद यादव का शनिवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वो 70 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को वो किसी काम से जिला मुख्यालय पर गए थे। इस बीच वहीं पर उन्हें वहीं पर दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार चोचकपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने दी। वो अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की खदान बनता जा रहा गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, देश को फिर से दिया एक हीरा, भारतीय टीम में सैदपुर के स्वप्निल का हुआ चयन
देवकली : तेज आंधी व बारिश में कई जगह पेड़ गिरने से लगा जाम, पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप >>