नोनहरा : आरओ प्लांट ओवरफ्लो होने पर बंद करने गए संचालक की करंट से हुई दर्दनाक मौत, इकलौते पुत्र की मौत से मचा कोहराम





नोनहरा। थानाक्षेत्र के खालिसपुर स्थित आरओ प्लांट संचालक की मशीन में उतर रहे करंट की जद में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी 39 वर्षीय शशांक सिंह पुत्र नवनीत सिंह आरओ प्लांट से पानी सप्लाई करके परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को तड़के करीब 5 बजे मशीन में पानी ओवरफॅलो होने लगा। ये देखकर वो मशीन बंद करने पहुंचे लेकिन पानी के चलते पूरे मशीन में करंट उतरने लगा था। जिससे शशांक उसी मशीन में चिपककर तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों को पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया। तत्काल परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद रोते बिलखते हुए पिता व मां उर्मिला देवी मौके पर पहुंचीं। इधर पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक एक भाई व एक बहन थे। बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : सैदपुर क्षेत्र में भीषण तूफान, बारिश व ओले पड़ने से मचा कोहराम, आमजन व बिजली विभाग को लाखों का नुकसान
सैदपुर : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की खदान बनता जा रहा गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, देश को फिर से दिया एक हीरा, भारतीय टीम में सैदपुर के स्वप्निल का हुआ चयन >>