डाला छठ को लेकर सरोवर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, प्राचार्य ने भी की सफाई


जखनियां। क्षेत्र के भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज स्थित विमल सरोवर के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां आगामी डाला छठ के दौरान महिलाओं को पूजा करने में समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। इस सरोवर के घाट पर क्षेत्र के भुडकुडा, रामबन, शिवरामपुर सहित कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं पूजा करने के लिए आती हैं। घाट पर बेदियां बनाई जाती हैं। जिसके बाबत प्राचार्य डॉ बृजेश जायसवाल ने साफ सफाई के साथ ही अंदर उगी घास की सफाई के कराई। इस दौरान सभी के साथ विद्यालय के सभी सदस्य सफाई में जुट गए थे। इस मौके पर संतोष मिश्रा, अश्वनी सिंह, प्रकाश पटेल, शिवानंद पांडे, डॉ अमित सिंह, प्रदीप आदि रहे।
इसी क्रम में जखनियां कस्बा स्थित अमृत सरोवर के किनारे ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता ने सीमेंटेड ईंट लगवाकर घाट की मरम्मत करवाई। छठ पूजा के लिए ये इंतजाम किया गया।