अज्ञात अराजक तत्वों ने रिहायशी झोपड़ी में लगाई आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख





जखनियां। क्षेत्र के धीरजोत गांव में बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों ने रिहायशी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांव निवासिनी सरवरी बेगम पत्नी जमीर अंसारी की रिहायशी झोपड़ी में रात करीब 12ः30 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे घर में रखा भूसा, लकड़ी, गेहूं, साइकिल आदि सामान जलकर खाक हो गया। किसी तरह से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डाला छठ को लेकर सरोवर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, प्राचार्य ने भी की सफाई
कंपोजिट स्कूल में बच्चों ने दीपावली के पूर्व बनाई आकर्षक रंगोलियां >>