17 सितंबर से 26 नवंबर तक भाजपा अनुसूचित मोर्चा चलाएगा बस्ती जनसंपर्क अभियान





गोरखपुर। क्षेत्र के बेनीगंज में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर व जिला इकाई की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष बेचन राम तथा महानगर के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से संविधान दिवस पर 26 नवंबर तक 70 दिनों तक ‘बस्ती संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बाबत जागरूक किया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि अभियान के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारी सभी बस्तियों में टोली के माध्यम से जनसंपर्क करके सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष व पार्षद जितेंद्र चौधरी, दुर्गेश कोरी, अनिल कुमार, संजीव पासवान, राम भारती, दशरथ प्रसाद, राजेश कुमार, लोकेश पासवान, राजेश पासवान, अनिल कन्नौजिया, बृजमोहन आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< फरार गैंगस्टर का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आत्महत्या का आए ख्याल तो मनकक्ष को फोन लगाएं तत्काल, अब तक 35 लोगों की बचाई जा चुकी है जान >>