हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा व महिला मोर्चा की हुई बैठक, हुआ तिरंगा वितरण



गाजीपुर। आजादी के 75वें वर्ष पर चल रहे अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका दूबे ने कहा कि हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा हमारे देश की शान है। इस तिरंगे की रक्षा और सम्प्रभुता के खातिर हमने बहुत बलिदान दिए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसमें महिला मोर्चा ने जबरदस्त भागीदारी सुनिश्चित कर रखी है। इस दौरान संगठन से मिले तिरंगे को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष किरन सिंह, रीमा खरवार, कंचन गिरी, रीना चौरसिया, सुनीता सिंह, सीमा मिश्रा, मधु राय, कंचन तिवारी, आशा प्रजापति आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय व संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया।
इसी क्रम में भाजपा के सदर पश्चिमी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन द्वारा दिए गये कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि देश की मूलभूत आवश्यक्ताओं की पूर्ति के लिए भाजपा ने जो प्रयास किया है, उससे देश की बुनियाद मजबूत हुई है। अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान, स्वाभिमान के प्रति भाजपा ने राष्ट्र गौरव को बढ़ाया है। इस मौके पर मनोज बिंद, मुरली कुशवाहा, अरविन्द बिंद, काशी चौहान, जितेन्द्र पांडेय, पंकज विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, महेश पासी, मन्नू आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय व संचालन महामंत्री रामजी बलवंत ने किया।
