चिलचिलाती धूप ने पशु-पक्षियों को भी किया बेहाल, पेयजल के अभाव में हो रहे बीमार





खानपुर। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के साथ लू की तल्खी से आम जनमानस सहित सभी पशु पक्षी भी बेहाल हैं। ग्रामीण इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गांव के पोखर और बगीचों के ताल तलैया एवं जल संग्रहण के स्थानों में पानी पूरी तरह सूख चुका है। जिसके कारण पशु पक्षी भी प्यास के मारे इधर उधर भटक रहे हैं। गंगा, गोमती, गांगी, एकौझी आदि नदियों के किनारे किनारे छाया की तलाश में भूखे प्यासे जानवर भटक रहे है। भूख प्यास से बेहाल बेजुबान पशु पक्षी दाना पानी के चक्कर में गांवों की ओर बढ़ते हुए अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुबह नौ बजते ही पारा 32-33 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा जो दोपहर तक 42-43 डिग्री सेल्सियस हो जा रहा है। गर्म हवाओं के चलने से घुमन्तू पशु पक्षी लू लगने से बीमार भी हो रहे हैं। यदि सरकारी ट्यूबवेल तथा नहरों में पानी की व्यवस्था विभाग के द्वारा की जाती है तो आंशिक रूप से पानी की समस्या का समाधान जरूर हो जाता और घुमन्तू पशु पक्षियों को पानी भी मिल जाता। आज अधिकतर गांवों में घरेलू हैंडपंप भी पानी छोड़ने लगे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आसमान से बरस रही आग, गमछे की बढ़ी डिमांड, कीमतों में हुआ इजाफा
रामचरित मानस जयंती पर हुआ सम्पूर्ण मानस पाठ, संस्कृति को लेकर हुई चर्चाएं >>