भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत





गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय महासचिव बाबू भाई जेबलिया और प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी मऊ में आयोजित किसान मोर्चा के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी से मऊ जा रहेथे। उनका किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिले की सीमा में घुसते ही सिधौना में मंडल अध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्य, कमलेश सिंह पिंटू, बृजेश मौर्य, महाराजगंज बाई पास पर अच्छेलाल गुप्ता, गोपाल राय, ओमप्रकाश चौहान, शैलेंद्र सिंह,जंगीपुर में अशोक सिंह झब्बल, मोनू राजपूत, मरदह में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, शशिप्रकाश सिंह, धनंजय चौबे, शुभांशु मिश्रा, नीतेश दुबे आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाह! अगले साल यहां के ग्राम प्रधान कराएंगे 3 बच्चों को हवाई जहाज की सैर, करना होगा ये
बेमौसम बारिश से खुली रैन बसेरे की पोल, नगर पालिका के नाकाफी प्रयास से गरीबों का हुआ बुरा हाल >>