परिषदीय स्कूल में मनाया गया बच्चों का जन्मदिन, पहली बार केक काटकर खुश हुए बच्चे





सैदपुर। क्षेत्र के कन्हईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नई परिपाटी की शुरूआत की गई। कुछ नया करने के लिए मशहूर प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने स्कूल के बच्चों का जन्मदिन एक साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान अक्टूबर माह में जन्मदिन वाले बच्चों का जन्मदिन केक आदि काटकर व तिलक लगाकर मनाया गया। कहा कि यहां सबसे ज्यादा सुविधा वंचित घरों के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में अधिकांश का जन्मदिन कभी नहीं मनाया जाता। कहा कि कई बार बच्चों के मुंह से जन्मदिन न मनाए जाने की बात सुनी, जिसके बाद उनका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि हमने ये निर्णय लिया है कि अब स्कूल के जिन बच्चों का जिस माह में जन्मदिन होगा, उस माह के आखिरी कार्यदिवस पर धूमधाम से उस माह के सभी बच्चों का उनके अभिभावकों की मौजूदगी में एक साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को भी अक्टूबार माह के सभी बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन मनाए जाने के बाद बच्चे बेहद खुश दिखे। उन्होंने खुद कहा कि आज पहली बार उनका जन्मदिन मनाया गया है। वहीं उनके अभिभावक भी खुश दिखे। अवनीश यादव ने कहा कि ये कार्य अब हर माह के आखिरी कार्यदिवस पर सुबह साढ़े 9 बजे से चलेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< टहल रहे युवक को सांप ने डंसा
सिकंदरा के राकेश को फिर मिली यूपी संगीत नाट्य अकादमी में जगह, सदस्य बनने पर क्षेत्रवासी खुश >>