प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का चौथा आरोपी गिरफ्तार, दो सगे भाई व बहू जा चुके हैं जेल





खानपुर। बीते 24 सितंबर को मौधा में सो रहे प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने चौथे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। 24 सितंबर की भोर में अपने घर में सो रहे संजय सिंह को अज्ञात बदमाशों ने कनपटी में गोली मार दी थी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी घायल के पुत्र अश्वनी ने थाने में संजय के सगे भाईयों व भाभी पिंकी समेत सैदपुर के चकिया मसोन निवासी अमरनाथ राम के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने भाईयों व बहू को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन चौथा आरोपी अमरनाथ फरार था। बीती शाम सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नोनहरा एसओ से थानेदारी लेकर कप्तान ने बनाया दिलदारनगर का एसएसआई, उपनिरीक्षक को बनाया थानाध्यक्ष
सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डेंगू से बचना है तो दीवाली तक करें ऐसा >>