गाजीपुर के लोगों के लिए सम्मान की बात है कि जिले के लाल को भाजपा ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी का बढ़ेगा मनोबल - रविंद्र श्रीवास्तव


नन्दगंज। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद राजेश राजभर का पहली बार मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान नंदगंज में मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके काफिले के नन्दगंज पहुँचते ही फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पाण्डेय ने कहा कि राजेश भारद्वाज को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से गाजीपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगों के लिए गौरव की बात है कि गाजीपुर के एक कर्मठ, होनहार भाजपा कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से इससे भाजपा कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर पंकज पांडेय, मंटू राय, बलवंत बिन्द, नंदलाल कुशवाहा, पारस बिन्द, अश्वनी बिन्द, बृजेन्द्र बिन्द, राज सिंह, राममूरत कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सोनू सिंह आदि रहे।
