अज्ञात वाहन के टक्कर से विक्षिप्त महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त





नंदगंज। थाना क्षेत्र फतेहउल्लापुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीया विक्षिप्त महिला घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आज शाम उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त अंधेड़ महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे सदर अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शिनाख्त की कोशिश की गई किंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतका के शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवमंदिरों में लगी भीड़, ईशानेश्वर महादेव पर लोगों ने कराया रूद्राभिषेक
डीएम हुजूर! एक फर्जी अस्पताल पर छापेमारी से नहीं होगा कुछ, सैदपुर में कुकुरमुत्तों की तरह चल रहे हैं फर्जी अस्पताल >>