सैदपुर : ग्राम प्रधान संघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने रजई यादव, निर्विरोध गठित हुई पूरी इकाई





सैदपुर। नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ की सैदपुर इकाई का गठन किया गया। जिसमें पूरी इकाई के पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुने गए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मिर्जापुर प्रधान रजई यादव, उपाध्यक्ष अनिल यदुवंशी, महामंत्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष यादव व ब्लॉक प्रभारी के रूप में अमित सिंह को चुना गया। चुनाव के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वाराणसी मंडल अध्यक्ष भयंकर यादव व जिलाध्यक्ष मदन यादव द्वारा शपथ दिलाने के साथ ही माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी डॉ. एम. खालिद ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में जनहित के काम में जुट जाएं। ब्लॉक अध्यक्ष रजई यादव ने कहा कि अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को हर पात्रों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता में होगा। इस मौके पर सुमन देवी, सीमा यादव, रीता देवी, अनिल गोंड, ज्ञानचंद सिंह यादव, शिवराम राजभर समेत सभी 98 गांवों में ग्राम प्रधान मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हिंयुवा के नगर संयोजक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे, मलिन बस्ती के बच्चों संग काटा केक
निजीकरण व विद्युत संशोधन बिल के विरोध में विद्युत कर्मियों ने दिया आंशिक धरना, अगस्त में करेंगे कार्य बहिष्कार >>