हिंयुवा के नगर संयोजक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे, मलिन बस्ती के बच्चों संग काटा केक


सैदपुर। हिंदु युवा वाहिनी के नगर संयोजक मोहित मिश्र के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने नगर के संजय वन में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान छायादार पौधे रोपने के साथ ही वहां के मलीन बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। कहा कि हर किसी को अपने जन्मदिन पर पौधे रोपने चाहिए। ऐसा करने से जहां जन्मदिन की खुशी दोगुनी हो जाती है, वहीं पौधरोपण करके तेजी से क्षरित होते जा रहे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी हम अपना योगदान देते हैं। नगर अध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि अब संगठन के सभी सदस्यों का जन्मदिन इसी तरह से पौधरोपण करके व गरीब बच्चों संग केक काटकर मनाया जाएगा। इस मौके पर सूर्यांश जायसवाल, हर्ष मिश्र, किशन पांडेय, राहुल यादव, अजीत आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज