अज्ञात चार पहिया ने बाइक सवार सगे भाईयों को मारी टक्कर, हालत गंभीर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के औड़िहार में बीती रात करीब 1 बजे बाइक सवार भाईयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। खानपुर के मौधा स्थित नसीरपुर निवासी विनय कुमार 40 अपने छोटे भाई राकेश कुमार 36 पुत्र सत्यदेव सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच औड़िहार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनुसूचित वोट साधने गाजीपुर पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
हिंयुवा के नगर संयोजक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे, मलिन बस्ती के बच्चों संग काटा केक >>