नाली के विवाद को लेकर लाठी-डंडा लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 12 घायल





बिरनो। थानाक्षेत्र के भवरहां गांव में बीती रात नाली की निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में लाठी डंडे लेकर भिड़ गए। जिसमें दर्जन भर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इस मामले में दोनों पक्षों से 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी भोला राम 55 व इंद्रदेव राम 55 के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर शुक्रवार की रात बहस होने लगी। देखते ही देखते बात इस कदर बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें भोला व इंद्रदेव समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए। बचाने आईं दोनों पक्षों की महिलाएं भी घायल हुईं। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार को भेजा। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा तहरीर मिली है, जिसके आधार पर 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ताला चटकाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर, नहीं लगा सुराग
न्यायालय के कुर्की की नोटिस के बावजूद फरार चल रहा ईनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार >>