बिरनो : सूखी नहर में संदिग्ध हाल में मिली नशे के लती युवक की लाश, राखी की थाली सूनी होने से परिजनों में मचा कोहराम


बिरनो। थानाक्षेत्र के चककपिल स्थित सूखे नहर में युवक की संदिग्ध हाल में लाश मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी शिनाख्त पांडेयपुर राधे निवासी 22 वर्षीय ऋषि राजभर पुत्र स्व. महेंद्र राजभर के रूप में हुई। घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी ऋषि राजभर के परिजनों ने बताया कि वो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार वो नशे का लती था, जिससे कई बार वो घर से बाहर ही रह जाता था। परिजनों नेबताया कि दोपहर में वो किसी काम से घर से निकला था और देररात तक वो वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। जिसके चलते वो पूरी रात गायब रहा। इस बीच सुबह उसकी लाश संदिग्ध हाल में सूखी नहर में मिली। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वो 4 बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद उसकी मां तेतरी देवी सहित सभी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हत्या व किसी घटना के बीच पुलिस अटकी हुई है।