सैदपुर : पश्चिम बाजार में आवारा कुतिया का आतंक, कई बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों को काटा, अपने ही पिल्लों को काटकर मारा, सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को स्कूल बंद





सैदपुर। नगर के पश्चिम बाजार मोहल्ले में एक कुतिया के हमलों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीते कुछ दिनों में कुतिया करीब आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुकी है। इनमें सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं। स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में संचालित छोटे बच्चों के एक निजी स्कूल में बुधवार को छुट्टी घोषित करनी पड़ी। मुहल्ला निवासी व स्कूल संचालक ऋषभ शर्मा ने बताया कि कुतिया ने पिछले सप्ताह ही बच्चों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बिल्ली के काटने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और वह आक्रामक हो गई। उसने अपने ही पिल्लों को काटकर घायल कर दिया, जिसमें गंभीर चोटों के चलते दो पिल्लों की मौत हो गई। बाकी पिल्लों की हालत भी खतरे में बताई जा रही है। मोहल्ले में कुतिया के लगातार हमलों से बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसी मुहल्ले में स्कूल भी संचालित होता है। स्कूल संचालक ऋषभ शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को स्कूल में अवकाश करना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग और नगर पंचायत प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि मोहल्ले के लोगों और बच्चों को किसी अनहोनी से बचाया जा सके।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : एसडीएम को फिर मिला बीडीओ का चार्ज, सचिवों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा और जिम्मेदारी निभाने की दी हिदायत
अनौनी : देव दीपावली पर 5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया बहुरा का रामजानकी मंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन >>