दिलदारनगर : लापता हुए किशोर की तलाश में जुटे परिजन व पुलिस, नहीं लगा सुराग





दिलदारनगर। क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दसवीं का 16 वर्षीय छात्र पवन प्रजापति रविवार शाम घर से लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद पिता पंकज प्रजापति ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। पवन के रोजाना शाम ढलने तक घर लौट आने के कारण परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पिता ने पूरी रात गांव और आसपास के क्षेत्रों में बेटे की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह पंकज प्रजापति थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, बेटे के लापता होने से मां सुरेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता भी बेटे की जानकारी देने की अपील करते हुए लगातार लोगों से मदद मांग रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : मौनी बाबा धाम में आस्था का प्रतीक कार्तिक पूर्णिमा मेला, पूर्णिमा को होगा मुख्य स्नान पर्व
मरदह : मांगलिक कार्य से लौट रहे दो युवकों को रोककर पीटा, जान से मारने की धमकी का आरोप >>