गोरखपुर : छपरा नहीं, अब गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी आनंद विहार स्पेशल, परिचालनिक कारणों से रेलवे ने बदला ट्रेन का अंतिम स्टेशन





गोरखपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। आनंद विहार टर्मिनल से 22 नवंबर को चलने वाली विशेष ट्रेन अब छपरा तक नहीं जाएगी। रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए ट्रेन संख्या 05014 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन गोरखपुर तक सीमित कर दिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 22 नवंबर को रवाना होगी, लेकिन छपरा के स्थान पर गोरखपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। रेलवे के इस बदलाव के चलते छपरा तक जाने वाले यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संशोधित गंतव्य की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : अहमदाबाद-बरौनी के बीच गोरखपुर से होकर चलेगी त्योहार स्पेशल, छठ के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
गोरखपुर : दिसंबर में कई ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, कुछ रद्द तो कईयों के बदले जाएंगे रास्ते, अगले माह रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण >>