गोरखपुर : अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए गोरखपुर से होकर चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09457 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष गाड़ी एकल यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन अहमदाबाद से दोपहर 3ः30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद आणंद स्टेशन पर शाम 4ः31 बजे और छायापुरी में 5ः05 बजे पहुंचेगी। रतलाम में रात 8ः40 बजे तथा नागदा में 9ः55 बजे इसका ठहराव होगा। अगले दिन ट्रेन कोटा में रात 12ः35 बजे, सवाई माधोपुर में 1ः55 बजे, गंगापुर सिटी में 2ः40 बजे, बयाना में 3ः35 बजे, ईदगाह आगरा में सुबह 5ः35 बजे और टूंडला में 6ः30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद इटावा में सुबह 7ः52 बजे, कानपुर सेंट्रल में 11ः47 बजे, ऐशबाग में दोपहर 1ः30 बजे, बाराबंकी में 2ः52 बजे, गोंडा में शाम 4ः05 बजे तथा बस्ती में 5ः20 बजे ठहराव होगा। ट्रेन शाम 6ः55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से देवरिया सदर में रात 8ः30 बजे और छपरा में 10ः55 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सोनपुर में रात 12ः10 बजे और हाजीपुर में 12ः35 बजे रुकते हुए सुबह 2ः55 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

