जखनियां : शादी का झांसा देकर वर्षों तक संबंध बनाने का आरोप लगा युवती ने थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी 23 वर्षीय युवती ने जौनपुर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक संबंध बनाए रखने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। युवती ने बताया कि जौनपुर के पतरही गांव निवासी युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी आधार पर वह लंबे समय तक उसके संपर्क में रहा, लेकिन जब शादी की बात आई तो वह टालमटोल करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने भुड़कुड़ा कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

