रेवतीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच





रेवतीपुर। थानाक्षेत्र के नवली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राजेश राम की पुत्री सृष्टि नंदन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल हो गया। शुक्रवार को अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : पहाड़पुर चौराहे पर तेज रफ्तार टोटो व बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
अनौनी : संस्था के सहयोग से 28 नवंबर को 21 जोड़ों का होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह, संपन्न हुआ गोद भराई कार्यक्रम >>