रेवतीपुर : ननिहाल से घर लौटते समय गाजीपुर के युवक को बिहार में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल





रेवतीपुर। थानाक्षेत्र के उतरौली गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के बड़े भाई अरविंद राजभर ने बताया कि उसका छोटा भाई वरुण राजभर पुत्र रामनिधि बिहार के जलीलपुर स्थित अपने ननिहाल गया था और बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब सात से आठ बजे के बीच बिहार के सोनपा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक के पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वरुण दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी बहन रेखा और बड़े भाई अरविंद की शादी हो चुकी है, जबकि वरुण अविवाहित था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बेटे के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा हुआ है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : तेज रफ्तार ट्रेलर ने सवारियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल, ट्रेलर चालक फरार
गाजीपुर : अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन, गाजीपुर सिटी सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव >>