मोहम्मदाबाद : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार व बाइक की भीषण टक्कर, 7 वर्ष की मासूम बच्ची की मौत, तीन घायल





मोहम्मदाबाद। थानाक्षेत्र के तारापुर गांव के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम करीब छह बजे बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। शाहपुर उसरी गांव निवासी सिंटू यादव अपनी पत्नी चिंता (40) और 7 वर्षीय पुत्री अनुष्का यादव तथा पुत्र अमन के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में अनुष्का की मौत हो गई, जबकि सिंटू यादव, उनकी पत्नी चिंता और पुत्र अमन घायल हो गए। कार सवार राजवीर कुमार पुत्र श्रीनिवास राम निवासी राजापुर, करीमुद्दीनपुर भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : तेज रफ्तार कार व टाटा सूमो में हुई भीषण टक्कर, कार सवार शिक्षक की हालत गंभीर, रेफर
जमानियां : शिलांग में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी में द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के कुणाल सिंह ने रजत जीत रचा इतिहास, अमीषा और नमिता ने भी बढ़ाया मान >>