दिलदारनगर : रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात दिव्यांग का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के फुट ओवरब्रिज के पास रविवार की भोर में करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से स्टेशन परिसर में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया और उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि मृतक एक पैर से दिव्यांग था और रेलवे फुट ओवरब्रिज पर भीख मांगकर जीवनयापन करता था। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

