गाजीपुर : बूथ स्तर तक मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

गाजीपुर। भाजपा जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक मनाई गई। इसी क्रम में प्राथमिक पाठशाला वंशी बाजार में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप खरवार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा काशी क्षेत्र के मंत्री अमरेन्द्र कुमार खरवार, रितेश खरवार, अनुराग खरवार, अजय कश्यप, दिनेश कुमार, राजकुमार, जोगी आदि रहे।

