रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत, वृद्ध समेत दो गंभीर





मरदह। थानाक्षेत्र के ढोंढावीर पुल के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को धक्का मार दिया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे उस पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्खुशी के बदलियां निवासी आशीष राजभर 18 रविवार को बाइक से पाखंडी 60 व रमावती देवी 45 को लेकर कहीं जा रहा था। तभी पुल के पास ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। जिससे रमावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शेष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सावधान! अब नए स्टाइल में राहगीरों को सरेआम सड़कों पर लूट रहे लुटेरे
उफ्फ! धरती के भगवान पर इतने घिनौने कृत्य का आरोप?? थाने में दर्ज हुआ मुकदमा >>