जखनियां : बारोडीह में अनुष्ठान का हुआ आयोजन


जखनियां। क्षेत्र के बारोडीह स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जहां आचार्य आमोद पांडे ने धर्म और उसकी रक्षा के मर्म को विस्तार से बताया। जिससे पंडाल में बैठे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कहा कि जो मनुष्य धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। कहा कि धर्म की रक्षा करने वाला मनुष्य कभी पराजित नहीं होता। क्योंकि उसकी रक्षा खुद ईश्वर करते हैं। कहा कि धर्म एक आधार है, जिस पर मनुष्य के नैतिक एवं मानवीय गुण दया, क्षमा, तप, त्याग, मनोबल, सत्यनिष्ठा, पराक्रम, नम्रता निर्भर करते हैं। इस मौके पर रमाकर पांडे, सोनू पांडे, ललित यादव, हरिकेश शर्मा आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज