सैदपुर : बाइकों से ट्रिपल सवारी करने वालों पर पुलिस की गिरी गाज, पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर 35 बाइक किए सीज


सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गुरूवार को औचक अभियान चलाया और सुबह से रात 8 बजे तक करीब 35 ऐसे बाइकों को सीज दिया, जिस पर 3 सवारियां यात्रा कर रही थीं। पुलिस के इस अभियान के बाद हड़कंप मच गया है। गुरूवार की सुबह कोतवाल योगेंद्र सिंह के निर्देश पर भीमापार, भितरी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। वहीं खुद कोतवाल ने भी सैदपुर में मोर्चा संभाला और नगर की सड़कों पर बाइक से 3 सवारी करने वालों को पकड़कर तत्काल बाइकों को सीज कर दिया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर की सड़कों पर बाइकों से 3 सवारी यात्रा करने वालों की अधिकता देखकर खुद से ही संज्ञान लिया और पूरे क्षेत्र से कुल 35 बाइकों को सीज कर दिया। इस कार्यवाही के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया था। अन्य बाइक सवार भी नगर की अन्य सड़कों से होकर गुजर रहे थे। इस मौके पर एसआई ज्ञानेश्वर सिंह, अभिषेक शुक्ला, जितेंद्र कुमार, बलराम तिवारी आदि रहे।