मरदह : मौत होने पर शोक जताने जा रहे बोलेरो सवारों की बोलेरो पलटी, 14 लोग घायल, 6 की हालत गम्भीर





मरदह। बिरनो थानाक्षेत्र के भड़सर-जयरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियन्त्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुँचे ग्रामीणो ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल एम्बुलेंस से बिरनो सीएचसी भेजवाया। भड़सर गांव निवासी अमर राजभर 32, भागमती देवी 48, सविता देवी उम्र 51, महेशिया 60, राधिका देवी 64, राधिका देवी 65, लालसा 35, चिन्ता देवी 65, ,कलावती उम्र 60, कंचन उम्र 40 व ज्ञानती 40 सहित कुल 14 लोग बोलेरो से मनिहारी जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं और उनके मनिहारी स्थित रिश्तेदारी में किसी की मौत होने पर वो वहां जा रहे थे। अभी वो जयरामपुर के पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गम्भीर रूप से घायल 6 महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ग़ाज़ीपुर : BSA ने एक झटके में किया 9 खण्ड शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर, देवकली से हटाकर सैदपुर के स्थायी BEO बनाये गए यूसी राय
सादात : सभासद व ईओ के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगा दी नामजद तहरीर >>