सादात : महिला महासम्मेलन का हुआ आयोजन, अधिकार देने के लिए बाबा साहेब व संविधान का जताया आभार



सादात। विश्व महिला दिवस बीतने के दो दिन बाद सोमवार को क्षेत्र के चकफरीद गांव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विद्या मंदिर में पूर्ति संस्थान के तत्वावधान में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रधान शीला वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। यह सफर इतनी आसान नहीं था, एक समय था जब महिलाओं को न तो शिक्षा का अधिकार था ना ही वोट डालने का अधिकार था। उन्हें पुरुषों के बराबर नहीं माना जाता था। समानता के खिलाफ महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई और विशाल प्रदर्शन किया। कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में महिलाओं को अधिकार दिए। सोनमति ने कहा कि आज महिलाएं संविधान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर ग्राम प्रधान तक बनी है। सभी सरकारी नौकरियों में महिलाएं अपना परचम फहरा रही हैं। इस मौके पर रजनी बाला, प्रमिला, रामलाल राही, मुन्ना, पुष्पराज यादव, सुमन भारती, हीरालाल, रीना, सरिता, हिमांशु, मधुमति आदि रहे। संचालन सूबेदार व आभार संगठन अध्यक्ष श्याम नारायण ने ज्ञापित किया।