देवकली : धूमधाम से मनाई गई समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि





देवकली। कुशवाहा समाज के तत्वावधान में सोमवार को जिले भर में समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समाज सुधार के क्षेत्र में अग्रणी महिला और दलितों व पिछड़ों के उत्थान के लिए संघर्षरत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि एमजेआरपी पब्लिक स्कूल सहित स्व. रामप्रसाद स्मारक विद्यालय, भितरी, गरथौली, भवानीपुर, तरांव, सरायतालवी, इदिलपुर, देवकली आदि क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उप्र कोऑपरेटीव यूनियन के पूर्व चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा व देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के दबे-कुचले, पिछड़ों, दलितों व समाज की उपेक्षित महिलाओं के विकास के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी सोच थी कि जब तक महिलायें स्वालम्बी नहीं होंगी, तब तक देश व समाज का विकास नहीं होगा। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा व सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विवाह, पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया। कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा व सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले प्रथम महिला थीं जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाया। अंतिम समय तक उनके विकास के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर अखिलेश कुशवाहा, नरेन्द्र मौर्य, बेचन मौर्य, डॉ शिवकुमार कुशवाहा, डॉ संतोष कुशवाहा, सुरेन्द्र, प्रमोद, डॉ संजय कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, रमाशंकर, रामकिशुन, अवधेश कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, मोहन कुशवाहा आदि रहे। संचालन राजपति ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भदौरा : अवैध ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के मामले में ऊर्जामंत्री के आदेश पर एसडीओ व जेई सस्पेंड, एसएसओ व संविदाकर्मी सेवा से बर्खास्त
गाजीपुर : डिप्टी सीएम तक पहुंची छात्रसंघ की आवाज, हर साल बचेंगी 300 जानें, 4 सालों से बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर होगा चालू >>