गाजीपुर : विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाली महिला शक्तियों को भाजपा ने किया सम्मानित, भारत की महारानियों की सुनाई वीरगाथाएं


गाजीपुर। भारत में पुरातन काल से महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन मुगल काल व अंग्रेजी हुकूमत के लम्बे कालखण्ड में मान-सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा के लिए नारी शक्ति को नेपथ्य में जाना पड़ा। जबकि उस दौर की विषम परिस्थितियों में भी शक्ति स्वरूपा महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, जीजाबाई, अहिल्या बाई होल्कर, अवन्तिबाई जैसी मातृशक्तियों की संघर्ष गाथाएं हमारे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उक्त बातें भाजपा के जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहीं। इस दौरान उन्होंने खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, चिकित्सा, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें ऊषा वनवासी, डॉ ज्योति शर्मा, अमृता यादव, सुनीता शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, खुशबू वर्मा, वंदना सिंह, अनुपमा यादव, मनोरमा शर्मा, शशि यादव, अर्पिता सिंह व नीलू यादव को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इसके बाद कहा कि मुगल आक्रांता औरंगज़ेब के आतंक के दौर में राजमाता जीजा बाई ने शिवाजी जैसे वीर और साहसी योद्धा को जन्म देकर उनमें शौर्य व कौशल का निर्माण किया था। कहा कि उन्होंने भारत में मुगल शासकों की विस्तारवादी सोच पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधूरा रहेगा, जिसमें सावित्री बाई फुले, दुर्गा भाभी जैसी मातृशक्तियों ने प्रत्येक काल खण्ड में महिलाओं के मान सम्मान और योगदान को बढ़ाया है। कहा कि बाबा साहब, सावित्री बाई फुले आदि की सोच, सपनों तथा उनके अधूरे काम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने अंत्योदय के बाद सबसे ज्यादा काम नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किया है। उन्होंने कहा कि नारी नेतृत्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा किया और उनका सम्मान करते हुए महिला मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनकी सोच है कि देश की महिलाएं मजबूत और समृद्ध होगी तो हमारा देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए और देश को गौरवान्वित करते हुए नारी शक्ति का परचम विश्व में लहराया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का अनादि काल से बड़ा महत्व रहा है। शक्ति की पूजा में निहित शक्ति स्वरूप देवियों के रूप में मातृ शक्ति को पूजने का काम होता रहा है। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय, पूनम मौर्या, माया सिंह, मीरा श्रीवास्तव, किरन सिंह, ज्योत्सना, दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, सरोज मिश्रा, शशिकांत शर्मा, लालसा भारद्वाज, राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, नीतीश दूबे आदि रहे। संचालन माया सिंह व आभार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय ने ज्ञापित किया।