सैदपुर में 8 से रात के 12 बजे तक गांवों में चल रहा फाइलेरिया मुक्त अभियान, लोगों के लिए गए खून के नमूने





सैदपुर। प्रदेश सरकार के फाइलेरिया मुक्त प्रदेश की आकांक्षा को पूर्ण करने के लिए शासन के निर्देश पर फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान सोमवार की रात में इसका शुभारंभ किया गया और आधी रात तक ये सर्वे चला। इस दौरान एलटी भुआल प्रजापति के साथ कई स्वास्थ्यकर्मी लूड़ीपुर स्थित कई घरों में गए और 100 लोगों के खून के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजा। एलटी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है। इसमें फाइलेरिया से ग्रसित लोगों, जिसमें इससे मिलते जुलते लक्षण हों व ऐसे लोगों के संपर्कियों के खून के नमूने लिए गए। बताया कि ये अभियान शनिवार तक हर रात 8 से रात 12 बजे तक चलाया जाएगा। इस दौरान हर रोज 100 लोगों व पूरे सप्ताह में 600 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। बताया कि पहले दिन लूड़ीपुर गांव में अभियान चलाया गया। इसके बाद मंगलवार को नट बस्ती, बुधवार को मसोन व अगले दिन हसनपुर में में जाकर लोगों के खून के नमूने लेकर उनमें फाइलेरिया की जांच की जाएगी। बताया कि फाइलेरिया बेहद खतरनाक व लाइलाज बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार व विभाग पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर लैब असिस्टेंट रत्नाकर मिश्रा, चंद्रशेखर, एलटी समर बहादुर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 21वें रोजा को खत्म हुई तरावीह की नमाज, नमाजियों ने मांगी देश की तरक्की व अमन-चैन की दुआ
सादात थाने पर ही मुंशी से दारोगा बनकर पाई पहली पोस्टिंग, थाने के अंदर घूस लेने में एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, थानाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज >>