मरदह पुलिस को दूसरे दिन भी मिली सफलता, एक किग्रा गांजा संग एक गिरफ्तार



मरदह। मरदह पुलिस को फिर से सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने लगातार दूसरे दिन पुनः एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



बुधवार की शाम को थानाध्यक्ष शैलेश यादव मऊ-गाजीपुर मार्ग स्थित हैदरगंज चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर गांजा लेकर वहां से गुजरने वाला है। इस पर अलर्ट हो गए। कुछ ही देर में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा तो उन्होंने उसे रोका लेकिन वो भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शशिकांत सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी सिंगेरा मरदह बताया। बताया कि वो तस्करी कर गांजा बेचता था। इसके बाद उसे संबंधित धारा में गुरूवार को जेल भेज दिया गया। इस दौरान टीम में जयप्रकाश सिंह, मटेहूं चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, सुभाषचंद्र त्रिपाठी थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रसड़ा पुलिस को मिली सफलता, ट्रैक्टर की ट्राली में चल रहा था ऐसा
देश को पंडित शास्त्री की मौत का रहस्य पता चलना चाहिए, शास्त्री स्मृति भवन के लोकार्पण के दौरान बोले मुख्यमंत्री >>